आवंटियों को दिखाने होंगे पुराने रिकॉर्ड
प्लॉट और आवास के 350 आवंटियों के सामने दस्तावेजों की एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। प्रमुख सचिव की ओर से बनाई गई कमेटी आवंटियों को उनकी संपत्तियों के नए दस्तावेज तो मुहैया कराएगी, मगर इसके लिए अलॉटियों को अपनी संपत्ति से संबंधित कोई न कोई रिकॉर्ड टीम के समक्ष पेश करना होगा। जानकारी के मुताबिक तमाम ऐसे आवंटी हैं, जिनके पास पुराने दस्तावेज नहीं हैं या फिर गुम हो गए हैं। अब सवाल उठता है कि ये आवंटी अपनी संपत्ति के पुराने दस्तावेज कहां से लाएंगे और फिर क्या इन्हें अपनी संपत्ति मिल पाएगी।
कोरोना काल के बाद हुआ खुलासा
सूत्रों के अनुसार, कोरोना काल के बाद कई आवंटी अपनी संपत्ति की जानकारी लेने जेडीए कार्यालय पहुंचे तो वहां फाइलों के गुम होने का मामला उजागर हुआ। जब विभाग ने जांच बिठाई तो पता चला कि प्लॉट और आवासों की फाइलें कई सालों से गुम हैं।
मामला उच्च अधिकारियों के ध्यान में है। इस पर जांच बिठाई गई है। जांच पूरी होने के बाद जो भी दोषी पाया गया, उसे बख्शा नहीं जाएगा। - साहिल जंडियाल, सचिव, जेडीए।