फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षोल्लास से मनाई जनरल जोरावर सिंह की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। नगर में महान योद्धा जनरल जोरावर सिंह की बुधवार को 236वीं जयंती को धूमधाम से मनाई गई। बुधवार सुबह सनातन धर्म सभा में आयोजित भागवत कथा के संपन्न होने पर एक शोभायात्रा नगर के मुख्य बस अड्डे पर जोरावर सिंह के स्मारक तक निकाली गई। स्मारक के पास हवन कर आहुतियां डाली गईं। इस मौके पर लड्डू काटा गया।
विज्ञापन

इस दौरान डीसी बबीला रकवाल, एसएसपी अमित गुप्ता, जनरल जोरावर सिंह मेमोरियल एजूकेशन व चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान देवेेंदर सिंह कलहुरिया, सदस्य दीक्षा कलहुरिया व रिया कलहुरिया रहे। सेना की 12 जम्मू कश्मीर राइफल्स की तरफ से गाड ऑफ आनर दिया गया। इस मौके पर पाइन इन बैंड सेरेमनी भी की गई। डोगरा स्वाभिमान संगठन के प्रधान चौधरी लाल सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता चंदन दत्ता, परिवर्तन एक सोच के चेयरमैन अतुल गुप्ता, मीडिया सलाहकार विशाल शर्मा, डीएसपी हेडक्वार्टर इफितकार अहमद भी मौजूद रहे। डीसी ने आयोजित किए गए कार्यक्रम की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें