फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या, मध्य प्रदेश का रहने वाला था

Thu, 23 Sep 2021 10:56 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में एक जवान ने सरकारी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह मध्य प्रदेश का रहने वाला था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में गुरुवार को एक जवान ने सरकारी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बुधवार की रात लगभग साढ़े 10 बजे एलओसी पर केरन सेक्टर के एक कैंप में छह राष्ट्रीय राइफल्स के जवान लोकिंद सिंह ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मार ली।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें-  उड़ी में 2016 दोहराना चाहते थे आतंकी: भनक लगते ही जवानों ने संभाला मोर्चा, पढ़ें दहशतगर्दों के खात्मे की कहानी    

गोली की आवाज सुनने के बाद साथियों ने उसे जमीन पर खून से लथपथ गिरा पाया। तत्काल उसे नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत लाया घोषित कर दिया गया। जवान मध्य प्रदेश का रहने वाला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें