फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मेयर ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कहा पहले की कर दिया समाधान

विज्ञापन
मेयर ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कहा पहले की कर दिया समाधान
विज्ञापन
भाजपा मुख्यालय त्रिकुटा नगर में हुआ जनता दरबार का आयोजन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मेयर राजेंद्र शर्मा ने बुधवार को भाजपा मुख्यालय त्रिकुटा नगर में जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें 300 से अधिक लोगों ने भाग लिया और कई मुद्दे उठाए। मेयर ने दरबार में जनता द्वारा जिन विकास कार्यों की मांग की जानी थी, उनके लिए कार्य का प्राक्कलन पहले ही तैयार कर लिया है।
मेयर ने दरबार में मौजूद लोगों को बताया कि उनकी मांगों में जो काम बाकी रह गए हैं, उनका एस्टीमेट तैयार हो चुका है और अब उन्हें क्रियान्वयन के लिए भेजा जा रहा है। कार्य की प्रक्रिया में बदलाव लोगों को पसंद आया। मेयर शर्मा ने दरबार में आए प्रतिनिधिमंडलों से अपील की कि चुनाव नजदीक आ रहे हैं, इसलिए हमें योग्य उम्मीदवार को वोट देना चाहिए। आने वाले प्रतिनिधिमंडल वार्ड 60, 61, 65, 73, 71, 26, 49, 59, 32, 65 और 60 से आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर ने बताया कि जेएमसी को चार मुख्य कार्य करने हैं। इसमें गलियों, सड़कों और नालियों का निर्माण, स्ट्रीट लाइटिंग और पानी की आपूर्ति शामिल है। स्वच्छता के लिए 2018 से घर-घर कचरा संग्रहण किया जा रहा है और दूसरा गलियों, नालियों और सड़कों का निर्माण जेएमसी करवा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले 75 वार्डों पर जो खर्च किया जाता था, वह अब एक वार्ड पर खर्च किया जाता है और 90,000 से अधिक स्ट्रीट लाइटों ने अब जम्मू को रोशन कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें