फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू के योगा कोच के हिस्से में आई बड़ी उपलब्धि

Sat, 01 Nov 2014 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जेएंडके स्पोर्ट्स काउंसिल के योगा कोच और अंतरराष्ट्रीय रेफरी आर्टिस्टिक व रिधिमक योगा अनिल गुप्ता को सियोल (साउथ अफ्रीका) में हो रही चौथी एशियन योगा चैंपियनशिप के लिए भारतीय योगा टीम का कोच नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


योगा फेडरेशन आफ कोरिया और एशियन फेडरेशन आफ योगा स्पोर्ट्स के सहयोग से करवाई जा रही इस चैंपियनशिप में विभिन्न देशों की टीमें शिरकत कर रही हैं। पंचकुला (हरियाणा) में अनिल की देखरेख में नेशनल योगा कोचिंग कैंप का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन


भारतीय टीम चैंपियनशिप के लिए नई दिल्ली से 11 नवंबर को रवाना होगी। खेल मंत्री रमण भल्ला ने अनिल की कोच के तौर पर नियुक्ति की सराहना की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें