फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा के 83 प्रत्याशी फाइनल, लेह पर माथापच्ची

Sat, 01 Nov 2014 09:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के करीब आते ही सियासी दलों की सरगर्मियां बढ़ गईं हैं। बसपा ने जम्मू और कश्मीर संभाग में अपने 83 प्रत्याशी फाइनल कर दिए हैं। अब सिर्फ लेह की चार सीटों के लिए जोड़-तोड़ जारी है। वोटरों को लुभाने के लिए मायावती सहित अन्य स्टार प्रचारकों को जम्मू लाने की तैयारी है।
विज्ञापन


पार्टी के राज्य प्रधान तुलसीदास लंगेह का कहना है कि बसपा सभी 87 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार रही है और उम्मीद है कि पार्टी के प्रतिनिधि शानदार प्रदर्शन करेंगे। बसपा जम्मू में 37 और कश्मीर में 46 प्रत्याशियों की सूची फाइनल कर चुकी है।

अब पार्टी की और लोगों को आकर्षित करने के लिए रणनीति बनाई जा रही है। इसके लिए राष्ट्रीय महासचिव और राज्य प्रभारी नरेंद्र कश्यप दिल्ली के चक्कर लगा रहे हैं, जबकि पार्टी के अन्य राज्य पदाधिकारी जम्मू, कश्मीर और लेह में कसरत कर रहे हैं।
विज्ञापन


पार्टी अगले कुछ दिनों में लेह की चार सीटों पर भी अपने प्रत्याशियों के नामों को फाइनल कर देगी। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इसके लिए रणनीति बनाई जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें