पांच वर्ष में कितनी संपत्ति जुटाई, जांच के आदेश
बताया जा रहा है कि तीन जिलों के इन 70 गैंगस्टरों और नशा तस्करों की पिछले पांच वर्ष में जुटाई गई संपत्ति की जांच भी शुरू कर दी गई है। संबंधित क्षेत्रों के थानेदाराें को इस काम पर लगाया गया है। ये संपत्ति प्लाट, मकान, कारोबार के रूप में शामिल हैं। थानेदार पता लगाएंगे कि पांच वर्ष पहले इनके पास क्या था और अब क्या है। संपत्तियां कहां से जमा हुई हैं। इसमें किन-किन लोगों ने इनका सहयोग किया है।
संपत्तियां कुर्क कर रहे, और भी होंगीपुलिस की तरफ से कुछ कुख्यात नशा तस्करों की संपत्तियां कुर्क की गई हैं। लेकिन इसमें बड़ी कार्रवाई की जरूरत है। कार्रवाई करने के लिए चुनौतियां बहुत हैं। क्योंकि अपराधी लगातार तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं। शिव कुमार, डीआईजी जम्मू