फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: वंशज शर्मा को बीसीसीआई ने किया दो साल के लिए प्रतिबंधित, जानें क्या है मामला

Sun, 29 Oct 2023 02:36 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

वंशज शर्मा को बीसीसीआई ने प्रतिबंधित कर दिया है। उन्हें अगले दो साल के लिए बीसीसीआई के सभी टूर्नामेंटों में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू के बिश्नाह क्षेत्र के निवासी सुनील शर्मा के बेटे वंशज शर्मा को अलग-अलग जन्मतिथि के साथ कई जन्म प्रमाण पत्र जमा करने के लिए बीसीसीआई ने प्रतिबंधित कर दिया है। इसके लिए उन्हें 2 साल के लिए बीसीसीआई के सभी टूर्नामेंटों में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। प्रतिबंध पूरा होने के बाद वंशज केवल बीसीसीआई द्वारा आयोजित सीनियर पुरुष टूर्नामेंट में ही भाग ले सकते हैं। उन्हें बीसीसीआई के किसी भी आयु वर्ग के टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन


जेकेसीए के उपसमिति के सदस्य ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा है कि वंशज ने जेकेसीए की ओर से कोई मैच नहीं खेला है। हालांकि, उन्होंने 2020-21 में अंडर-19 खिलाड़ी के रूप में अपना पंजीकरण कराया था। इसके बाद वंशज दूसरे राज्य में चले गए और वहां से बिहार की अंडर-23 पुरुष टीम के सदस्य के रूप में आवेदन किया। हालांकि उनका डेटा बीसीसीआई के पास उपलब्ध था। 

इसके बावजूद उन्होंने एसोसिएशन बदल दिया था, उन्हें एक से अधिक जन्म प्रमाण पत्र जमा करने के आरोप में पकड़ा गया था। इसके परिणामस्वरूप उन पर 2 साल के लिए किसी भी टूर्नामेंट में भाग लेने और जीवन भर बीसीसीआई के किसी भी आयु वर्ग के टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें