फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, जम्मू विश्वविद्यालय के परीक्षा प्रोग्राम की तारीखें

Mon, 13 Oct 2014 11:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय में बीएड के  इम्तहान 23 सितंबर से जबकि पांच सितंबर से एलएलबी की परीक्षाएं जारी हैं। वहीं 11 अक्तूबर से कैंपस मे बैचलर आफ डेंटल सर्जरी (बीडीएस) प्रोफेशनल इम्तहान शुरू हो गए हैं। इसके अलावा 11 अक्तूबर से ही बैचलर आफ इंजीनियरिंग (बीई) की सप्लीमेंटरी की भी परीक्षा जारी है।
विज्ञापन


जम्मू यूनिवर्सिटी में इनदिनों बीएड सहित कई कोर्सों की परीक्षाएं जारी हैं। बीएड की परीक्षा 23 सितंबर से शुरू है। यह 27 अक्तूबर तक चलेगी। वहीं, बैचलर आफ डेंटल सर्जरी प्रोफेशनल कोर्स (रेगुलर) की परीक्षा 11 से लेकर 18 अक्तूबर तक होगी। इसके बाद 21 से 30 अक्तूबर तक प्रैक्टिकल होंगे। वहीं, पांच सितंबर से एलएलबी की परीक्षाएं भी जारी हैं।

यह तीन नवंबर तक चलेंगी। इसमें चौथे सेमेस्टर और छठे सेमेस्टर के बच्चे शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा बैचलर आफ इंजीनियरिंग की तीसरे सेमेस्टर की सप्लीमेंटरी परीक्षाएं 11 अक्तूबर से जारी हैं, जो 25 अक्तूबर तक चलेगी। बीडीएस की सेकेंड प्रोफेशनल परीक्षा संपन्न हो चुकी है। अब 17 अक्तूबर तक प्रैक्टिकल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें