फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू विश्वविद्यालय और सीयू को नए वीसी की तलाश

Thu, 26 Feb 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय (जेयू) एवं जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय (जेसीयू) के नए उपकुलपतियों की तलाश जारी है। दोनों विश्वविद्यालय परिसर में आने वाले नए वीसी के लिए इन दिनों चर्चा गर्म है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जम्मू यूनिवर्सिटी के कार्यकारी उपकुलपति प्रो. आरडी शर्मा नए वीसी के पैनल में शामिल हैं, जो अक्तूबर-2014 से जम्मू विश्वविद्यालय के कार्यकारी वीसी के रूप में कार्यरत हैं।

इसके अलावा जम्मू यूनिवर्सिटी लाइव साइंसेज के डीन प्रो. कुलदीप शर्मा भी इस रेस में शामिल हैं, जो नई दिल्ली के कश्मीर हाउस में 26 फरवरी-2015 को होने वाली सर्च कमेटी की बैठक में भाग लेने के लिए बुधवार को ही रवाना हो गए।
विज्ञापन


वहीं, कालेजेज डेवलपमेंट काउंसिल के डायरेक्टर प्रो. देशबंधु गुप्ता भी पैनल में शामिल हैं। वहीं, बताया जा रहा है कि जम्मू यूनिवर्सिटी के फिजिक्स डिपार्टमेंट के प्रो. नरेश पादा भी पैनल में शामिल हैं।

गौरतलब है कि राज्यपाल द्वारा वीसी सर्च कमेटी में मुख्य रूप से जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व वीसी प्रो. बीबी भट्टाचार्य, सीनियर आईएएस अफसर व मानव संसाधान विकास मंत्रालय के सचिव (अवकाश प्राप्त)आरपी अग्रवाल तथा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के पूर्व चेयरमैन अरुण नावेगर को पहले से ही शामिल किया जा चुका है।

इसके अलावा अन्य बाहर के भी प्रोफेसरों के नाम जम्मू विश्वविद्यालय के वीसी के लिए पैनल में नाम बताए जा रहे हैं। वहीं, वीरवार को नई दिल्ली के कश्मीर हाउस में होने वाली सर्च कमेटी की बैठक में पैनल में शामिल सभी प्रोफेसरों को उपस्थित रहने को कहा गया है, जिनकी अंतिम सूची तैयार कर चांसलर व राज्यपाल जम्मू-कश्मीर के पास प्रमुख तीन नाम भेजे जाने की संभावना है। इस पर अंतिम मुहर राज्यपाल ही लगाएंगे।

उधर, जम्मू सेंट्रल यूनिवर्सिटी के नए वीसी के लिए शामिल पैनल में नाम को लेकर दो या तीन मार्च-2015 को मानव संसाधन विकास मंत्रालय अंतिम फैसला कर सकता है।

जानकारी के मुताबिक वीसी के पैनल में कुछ स्थानीय प्रोफेसरों के नाम प्रो. देवानंद पादा, जो पहले से ही कार्यकारी वीसी सेंट्रल यूनिवर्सिटी जम्मू हैं।

वहीं, सेंट्रल यूनिवर्सिटी जम्मू के पूर्व वीसी प्रो. राजीव गुप्ता शामिल हैं। जबकि, बाबा गुलाम शाह यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. इरशाद अहमद हमाल व कश्मीर यूनिवर्सिटी के इकोनोमिक्स के प्रो. जीएम भट्ट, पूर्व प्रोफेसर मैनेजमेंट जम्मू यूनिवर्सिटी के प्रो. अशोक ऐमा भी शामिल बताए जा रहे हैं।

उधर, बाहर के यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पैनल में हैं, जिनके नाम प्रो. जीके करमथ, प्रो. आरके बेदी, प्रो. अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी, प्रो. सुरेश चंद, प्रो. वैष्णव त्रिपाठी, प्रो. एसए कोरी आदि के नाम शामिल हैं। गौरतलब है कि दोनों विश्वविद्यालयों में स्थानीय वीसी की मांग पर जोर है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें