फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किश्तवाड़ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, गोला-बारूद बरामद

Thu, 26 Feb 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
मढ़वा तहसील के दच्चन इलाके के टंडर गांव के जंगल से बुधवार को आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया। सेना और पुलिस के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान यह सफलता मिली है।
विज्ञापन


एसपी युगल मन्हास ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि टंडर गांव के पास भारी मात्रा में गोला-बारूद छिपाया गया है। इसके बाद पुलिस और सेना की 17 राष्ट्रीय राइफल की ओर से जंगल में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया।

इस दौरान आतंकियों द्वारा भारी मात्रा में छिपाया गया गोला-बारूद बरामद कर लिया गया। मौके से 36 हथगोला, एक चाइनीज ग्रेनेड, एक वॉकी-टॉकी, दो वायरलेस सेट, एक 12 बोर की राइफल, एसएलआर के 7 राउंड,  एके 47 राइफल के छह और पीका के छह राउंड मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कुछ बर्तन और दवाइयां सहित अन्य सामान भी बरामद किया गया है। एसपी ने बताया कि इस मामले में अभी और छानबीन की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें