फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू यूनिवर्सिटी ने हासिल की अद्भुत उपलब्धि

Thu, 04 Dec 2014 09:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय रूरल टेकनोलाजी एक्शन ग्रुप मीट में जम्मू यूनिवर्सिटी ने हिस्सा लेकर पहली बार डिस्टिंकशन हासिल की है। इस मीट में पूरे देश की युनिवर्सिटीस के अधिकारियों व प्रोफेसर्स ने हिस्सा लिया था। मीट का आयोजन प्रिंसिपल साइंटिफिक एडवाइजर गवर्नमेंट आफ इंडिया न्यू दिल्ली में किया गया था।
विज्ञापन


इसमें जम्मू यूनिवर्सिटी से प्रो. आरडी शर्मा वाइस चांसलर यूनिवर्सिटी आफ जम्मू, प्रो. आईए हमल वाइस चांसलर बाबा गुलाम शाह बादशाह युनिवर्सिटी, प्रो. तेज प्रताप वाइस चांसलर शेर-ए-कश्मीर युनिवर्सिटी आफ एग्रीकल्चर साइंस एंड टेकभनोलाजी कश्मीर, राकेश के गुप्ता प्रिंसिपल सेक्रेटरी गवर्नर आफ जम्मू एंड कश्मीर ने हिस्सा लिया।

वीरवार को मीट के अंतिम दिन जम्मू यूनिवर्सिटी ने आटीएजी पर बात रखते हुए सभी को प्रभावित किया और पहली बार पहला अद्भुत उपलब्धि को हासिल किया।
 

विश्वविद्यालय जम्मू में प्रिंसिपल मीट-

जम्मू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरडी शर्मा ने कहा कि शिक्षा प्रणाली को विकसित करने में निजी कालेजों के प्रिंसिपलों की कार्यप्रणाली की भूमिका अहम रहती है। उनकी जिम्मेदारी में बेहतर अकादमिक  वातावरण को सुनिश्चित बनाने के साथ पढ़ाने की प्रक्रिया को मजबूत बनाया जाए।
विज्ञापन


वीरवार को विश्वविद्यालय में यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन, एकेडमिक स्टाफ कालेज और कालेज डेवलपमेंट काउंसिल, विवि जम्मू के सहयोग से करवाई गई प्रिंसिपल मीट में निजी कालेजों में शिक्षा से जुड़े प्रोग्रामों को पूरी तरह से अमल में लाने पर जोर दिया गया। मीट में जम्मू संभाग के निजी कालेजों के प्रिंसिपलों ने शिरकत कर सुझाव रखे।

उन्होंने कहा कि निजी कालेजों में विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा देना सुनिश्चित बनाया जाए। इसके लिए पढ़ाने की व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए। प्रिंसिपल सभी अकादमिक गतिविधियों पर नजर रखे और उन्हें विकसित करने के लिए पूरा योगदान दें।

शिक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए निजी और सरकारी कालेजों के साथ विवि में समन्वय मजबूत बनाया जाए। इससे पूर्व एकेडमिक स्टाफ कालेज की निदेशक प्रो. रजनीकांत ने कहा कि मीट का उद्देश्य अकादमिक क्षेत्र में दूरियों को दूर करके अनुभव साझा करना है।

उन्होंने कहा कि कालेजों और विश्वविद्यालय में पारदर्शिता को बढ़ावा देने पर काम किया जाए। इस बीच निदेशक सीडीसी प्रो. देशबंधु ने कहा कि विश्वविद्यालय और कालेज प्रशासनों के बीच रिश्तों को मजबूत बनाने पर जोर दिया जाए। कंट्रोल परीक्षा प्रो. केशव शर्मा ने कहा कि निजी कालेजों में बेहतर शिक्षा प्रणाली से समाज को उत्कृष्ट नागरिक दिए जाएं।

कालेजों में शिक्षा की गुणवत्ता पर ज्यादा ध्यान केंद्रित किया जाए। मीट के तकनीकी सेशन में निदेशक कोषाध्यक्ष जम्मू लोचन दास ने वित्तीय कोड और उनकी व्यवस्थाओं पर प्रकाश डाला। इस मौके पर रजिस्ट्रार मनोज धर, प्रो. नीलम सूद, प्रो. आईए हमाल, रंजीत कालरा आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें