संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बाबा वासुकी नाग तरमयान मंदिर में सात बिरादरियों मोहत्रा, वर्मा, पाधा, मंदराल, संग्रान, परमोत्रा और बैगड़ू की वार्षिक मेल 20 अप्रैल को मनाई जाएगी। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।
सोमवार को दोपहर दो बजे बाबा वासुकी नाग कमेटी के चेयरमैन जोगिंदर वर्मा की अध्यक्षता में 21 सदस्यों की तरमयान मंदिर में बैठक हुई। वर्मा ने बताया वार्षिक मेल और भंडारे का आयोजन वैसाखी के बाद रविवार 20 अप्रैल को किया जा रहा है। उन्होंने बिरादरी के सभी सदस्यों से परिवार सहित मेल में शामिल होने की अपील की।
साथ ही संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की कि बाबा वासुकी नाग देवस्थान की दो किलोमीटर मार्ग की दयनीय हालत को सुधारा जाए और पानी की किल्लत का समाधान निकाला जाए ताकि मेल वाले दिन श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना न करना पड़े। बैठक में संजय मोहत्रा, नंद मोहत्रा, रतन लाल पाधा, सुरेंद्र पाधा, रमन मोहत्रा, संजीव कुमार, रविंद्र ठाकुर, अर्जुन सिंह, साहिल गुप्ता, राजू मोहत्रा आदि मौजूद थे।