जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सलोरा मंथन में हुआ हादसा
जम्मू के बिश्नाह का रहने वाला था चालक
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर वीरवार को हुए सड़क हादसे में कार चालक की मौत हो गई। उसकी पहचान ऋषिवान (28) पुत्र तरसेम लाल निवासी कोटली चाढ़कां, बिश्नाह (जम्मू) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार वीरवार को हाईवे पर सलोरा मंथल के पास एक स्कार्पियो (जेके02सीएक्स- 9564) डिवाइडर के साथ टकरा गई। हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे उपचार के लिए प्राइमरी हेल्थ सेंटर (पीएचसी) टिकरी पहुंचाया, जहां डाॅक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद जीएमसी उधमपुर रेफर कर दिया।
वहां डाॅक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजन को सौंप दिया है। वहीं, मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।