11 मई को होगा मतदान, सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक कोई नहीं आया नामांकन वापस लेने
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री चुनाव में दोनों टीमों अरुण गुप्ता व राकेश गुप्ता की तरफ से किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया है। अब स्थिति साफ हो गई है। 13 प्रत्याशी मैदान में है। वीरवार को नाम वापसी का अंतिम दिन था।
चुनाव अधिकारी शिव प्रताप गुप्ता ने बताया कि वीरवार को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक नामांकन वापसी का समय निर्धारित था। शाम पांच बजे तक एक भी प्रत्याशी नाम वापसी के लिए नहीं पहुंचा। इससे तय हो गया है कि चुनाव में 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। 11 मई को मतदान कराया जाएगा।
दोनों टीमों के प्रत्याशी
-टीम एक : अध्यक्ष पद के लिए अरुण गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अनिल गुप्ता, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए राजीव गुप्ता, महासचिव पद के लिए मनीष गुप्ता, सचिव पद के लिए राजेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष पद के लिए राजेश गुप्ता प्रत्याशी हैं
-दूसरी टीम : अध्यक्ष पद के लिए राकेश गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए दीपक अग्रवाल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सुनील गुप्ता, महासचिव पद के लिए राहुल महाजन, सचिव पद के लिए आशू गुप्ता व कोषाध्यक्ष के लिए मानिक गुप्ता
-निर्दलीय : कोषाध्यक्ष पद के लिए राजीव लंगर