फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ट्रेडर्स फेडरेशन चुनाव की सरगर्मियां तेज, नामांकन आज से

विज्ञापन
ट्रेडर्स फेडरेशन वेयर हाउस के कार्यालय में हुई एक बैठक में पूर्व अध्यक्ष दीपक गुप्ता सदस्यों को
विज्ञापन
मतदान 12 जनवरी को, छह पदों के लिए होगा फैसला
विज्ञापन

चुनाव मैदान में कई पूर्व पदाधिकारी उतरने की तैयारी में
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रतिष्ठित ट्रेडर्स फेडरेशन वेयर हाउस नेहरू मार्केट के चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसके लिए मतदाताओं को लुभाने में संभावित उम्मीदवारों ने सक्रियता बढ़ा दी है। कई पूर्व पदाधिकारी दोबारा चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। छह अहम पदों के लिए हो रहे इस चुनाव के लिए 12 जनवरी 2025 को मतदान होना है और उसी दिन उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा।
चुनाव के लिए 17 दिसंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है, जो 21 दिसंबर की शाम 5 बजे तक जारी रहेगी। चुनाव अध्यक्ष राजेश बगोत्रा के अनुसार 25 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 27 दिसंबर की शाम 5 बजे तक नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि होगी।
विज्ञापन

इस चुनाव में फेडरेशन के 550 से अधिक सदस्यों के शामिल होने की उम्मीद है। पहले इन चुनाव को दिसंबर में करवाया जाना था, लेकिन मतदाता सूची तैयार नहीं होने के कारण इसे जनवरी तक स्थगित किया गया। निर्धारित तिथि पर अखनूर रोड जम्मू के एक पैलेस में मतदान और मतगणना प्रक्रिया पूरी होगी।
इस बीच कई पूर्व पदाधिकारियों ने फेडरेशन चैंबर में बैठक कर चुनाव संबंधी तैयारियों पर चर्चा की। इसमें फेडरेशन के सभी सदस्यों से मतदान प्रक्रिया में बढ़चढ़ कर शामिल होने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जम्मू कश्मीर के कारोबारियों के लिए यह महत्वपूर्ण चुनाव होते हैं। इसमें कारोबारियों का हित जुड़ा है।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व अध्यक्ष दीपक गुप्ता सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। वहीं, चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों के विभिन्न खेमों में उम्मीदवारों को आकर्षित करने के लिए कसरत शुरू की गई है। फेडरेशन के प्रधान, वरिष्ठ उपप्रधान, कनिष्ठ उपप्रधान, महासचिव, सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें