फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: श्रीनगर में दो नशा तस्कर गिरफ्तार, एक का घर कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। श्रीनगर पुलिस ने दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया गया है। इनमें से एक तस्कर का दो मंजिला घर कुर्क कर लिया गया है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पीएस परिमपोरा की एक टीम ने बारथाना बंड में नाका लगाया था। इस दौरान एक कार को रोका। तलाशी में नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। आरोपियों की पहचान आसिफ अहमद शेख और आरिफ अहमद शेख निवासी बाबापोरा बारथाना के रूप में हुई है। वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी नशे की तस्करी में शामिल थे। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी आसिफ अहमद शेख ने नशे के धंधे से अर्जित धन से बाबापोरा बारथाना में दो मंजिला घर बनाया था। उक्त संपत्ति को कुर्क कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें