फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल के शुरूआत में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज

Wed, 30 Mar 2016 09:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
जम्मू में गर्मी बढ़ी - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
लगातार साफ चल रहे मौसम ने राज्य के सभी हिस्सों में तपिश बढ़ा दी है। रियासत की शीतकालीन राजधानी जम्मू में दिन का पारा सामान्य से तीन डिग्री चढ़कर 31.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में भी दिन का पारा सामान्य से 6-7 डिग्री ऊपर चल रहा है। मौसम विभाग ने दो और तीन अप्रैल को कश्मीर और जम्मू संभाग में बारिश के साथ बर्फबारी की भविष्यवाणी की है।
विज्ञापन


इसके बाद गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। अगले चौबीस घंटों में अधिकांश मौसम खुश्क रहेगा। न्यूनतम माइनस 1.3 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ कारगिल सबसे सर्द रहा। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रीनगर से जम्मू के लिए एकतरफा वाहनों को छोड़ा गया। अप्रैल के शुरू में मौसम के खराब होने की सूरत में जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर मार पड़ सकती है।

पहले से ही हाईवे को अभी तक पूरी तरह से बहाल नहीं किया जा सका है। दोनों ओर से वैकल्पिक दिनों में वाहनों को छोड़ा जा रहा है। रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से सात डिग्री अधिक 24.6 ड‌िग्री रहा।
विज्ञापन


वहीं अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में सात डिग्री अधिक 20.5, विश्व विख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग में चार डिग्री अधिक 11.2, लेह में 17.4 और कारगिल में 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें