फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाख में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे रिजिजू

Sun, 14 Aug 2016 10:58 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
किरण रिजिजू - फोटो : ANI
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू स्वतंत्रता दिवस पर लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर पहुंचेंगे। यहां पर वह पैरा एथलीटों की विशेष साइकिल रैली में झंडारोहण भी करेंगे। रिजिजू बीएसएफ की पैरा साइकिलिंग प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे। 
विज्ञापन


साथ ही 15 अगस्त के दिन लद्दाख के खरदूंगला पहुंच रही तिरंगा यात्रा के प्रतिभागियों को सम्मानित भी करेेंगे। अधिकारियों ने बताया कि तिरंगा यात्रा 5 अगस्त को शिमला से शुरू हुई थी और हिमालय पर्वतमाला सहित देश के सभी उच्च शिखरों से होते हुए 15 अगस्त को लद्दाख के खरदूं्गला पहुंचेगी। 

गृह राज्यमंत्री रिजिजू प्रतिभागियों के साथ कुछ दूर तक साइकिल भी चलाएंगे। यह गतिविधि मोदी सरकार की उस योजना के तहत है जिसमें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मोदी सरकार के मंत्री देश के लिए शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने उनकी जन्मभूमि जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें