फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात घंटे ही खुला रहा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग

Sun, 13 Mar 2016 07:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू

सार

  • जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सुबह सात से दोपहर एक बजे तक खुला रखने के बाद भूस्खलन की आशंका के चलते बंद कर दिया गया।
  • टड़ा-सांझी छत चॉपर सेवा शनिवार सुबह कुछ देर चलने के बाद दूसरे दिन भी ठप रही।
विज्ञापन
भूस्खलन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियासत में लगातार बारिश और बर्फबारी से जनजीवन पटरी से उतर गया है। राजमार्गों पर फिसलन से यातायात प्रभावित होने के अलावा जरूरी सामान की सप्लाई पर भी असर पड़ा है। बिजली ढांचे को नुकसान से पेयजल और बिजली सप्लाई प्रभावित होकर रह गई है। 
विज्ञापन


पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से तापमान गिरने से ठंडक बढ़ी गई है। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में चॉपर सेवा ठप होकर रह गई है। रविवार को लगातार तीसरे दिन भी अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश के साथ पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी जारी रही। पर्यटक स्थल गुलमर्ग में ताजा बर्फ गिरी। नत्थाटाप, पीर पंजाल, अमरनाथ गुफा और घाटी के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। 

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सुबह सात से दोपहर एक बजे तक खुला रखने के बाद भूस्खलन की आशंका के चलते बंद कर दिया गया। कटड़ा-सांझी छत चॉपर सेवा शनिवार सुबह कुछ देर चलने के बाद दूसरे दिन भी ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें