फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-श्रीनगर हाईवे एकतरफा बहाल

Wed, 23 Mar 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
बर्फ हटाती जेसीबी मशीन - फोटो : ANI
विज्ञापन
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खराब मौसम की मार जारी है। बीते दो दिन से मौसम साफ रहने के बावजूद हाईवे पूरी तरह से बहाल नहीं हो पाया है। मंगलवार को श्रीनगर से जम्मू की ओर एकतरफा वाहन छोड़े गए।
विज्ञापन


बटोत, रामबन और बनिहाल के बीच कई जगह मरम्मत कार्यों के चलते हाईवे को एकतरफा ही खोला जा सका है। बुधवार को मौसम के मुताबिक जम्मू से श्रीनगर के लिए गाड़ियों को छोड़ा जाएगा।

इस बीच, न्यूनतम माइनस 6.6 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ लेह सबसे सर्द रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 25 मार्च से राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। जम्मू-श्रीनगर हाईवे के पूरी तरह से बहाल नहीं होने से यात्रियों की दिक्कतें बरकरार हैं।
विज्ञापन


जम्मू में अभी भी घाटी जाने वाले सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं। मंगलवार को रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर का दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 18.0, पहलगाम में 14.6, गुलमर्ग में 5.8 व न्यूनतम माइनस 5.0, लेह में अधिकतम 7.0, कारगिल में अधिकतम 7.0 और न्यूनतम माइनस 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू में दिन का पारा 27.4, कटड़ा में दो डिग्री अधिक 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें