फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशगवार मौसम में रंगों के रंग में रंगेगा शहर

Tue, 22 Mar 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
जम्मू में होली खेलते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रंगों के शौकीनों के लिए खुशखबरी है। बुधवार को खुशगवार मौसम के बीच रंगों के रंग में रंगने के लिए पूरा शहर तैयार है। प्यार की खुशबू और प्यार के प्रतीक होली पर्व धूमधाम व पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
विज्ञापन


बच्चों और युवाओं में इस पर्व को लेकर ज्यादा उत्साह रहता है। दिनभर शहर की सड़कों पर गुलाल उड़ेलने के साथ युवाओं का शोरगुल रहेगा। मंगलवार को होली के लिए रंगों और अन्य सामग्री की जमकर बिक्री हुई। 

होली पर शहर के अधिकांश बाजार बंद रहते हैं। हाथों में गुलाल, मुंह में सीटियां और सिर पर टोपियां पहने युवाओं की टोलियां जगह जगह नजर आएंगी। सूर्य की पहली किरण के साथ
विज्ञापन

शुरू होने वाला यह नशा देर शाम तक छाया रहेगा।

हाथ में रंग लेकर रास्ते में जो मिला उसे रंग लगा दिया जाएगा। छतों से दिनभर पानी की बौछारों में लोग भीगते रहेंगे। कई चौराहों पर डीजे की धुनों पर रंगों के साथ जमकर होली का जश्न मनाया जाएगा।

मौसम साफ रहने पर होली का नशा सिर चढ़कर बोलेगा। दोस्तों, रिश्तेदारों और अपनों को रंग लगाने के साथ मुंह मीठा करवाकर होली की बधाई दी जाएगी। पारंपरिक रंगों के साथ सप्रे के रंग भी युवाओं की पहली पसंद रहते हैं। मोटरसाइकिलों पर एक हाथ में गुब्बारे और दूसरे हाथ में रंग पकड़े युवाओं के नजारे दिखेंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें