फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पस्सियां गिरने के कारण फिर बंद हुआ जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे

Mon, 27 Feb 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
Jammu Srinagar Highway - फोटो : file photo
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में साफ मौसम के बीच सोमवार की रात आठ बजे रामबन कसबे से सटे मिहार इलाके में करीब दो सौ मीटर पहाड़ी के हिस्से के सड़क पर आ जाने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। हाईवे बंद होने से दोनों ओर से सैकड़ों वाहन फंस गए।
विज्ञापन


देर रात तक निर्माण कंपनियों की मशीनरी को हाईवे से पस्सी हटाने के लिए प्रयोग में लाया जा रहा था। इस बीच मंगलवार से राज्य में मौसम बिगड़ने के आसार हैं। इसमें कश्मीर के इलाकों में बर्फबारी और बारिश हो सकती है। जम्मू में भी इसका थोड़ा असर दिखेगा। 

रामबन के मिहार इलाके में जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे के फोरलेन का काम चल रहा है। यहां पिछले दिनों हुई बारिश से पहाड़ी की मिट्टी और पस्सियां लगातार खिसकर सड़क पर आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रियासत में मौसम बिगड़ने की आशंका

weather alert - फोटो : DEMO Photo
हाईवे डीएसपी ट्रैफिक तिलक राज शर्मा के अनुसार मिहार से मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है और उम्मीद है कि मंगलवार को यातायात बहाल कर दिया जाएगा। मौसम साफ रहने से राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से 5-7 डिग्री ऊपर चल रहा है।

यही हाल रात के न्यूनतम तापमान में भी है। मार्च के शुरू में भी मौसम का रंग बदला रह सकता है। घाटी में कई और जम्मू संभाग के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें