फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपनों की मंजिल दूर, जेब खाली: झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के मजदूर जम्मू में बेबस, धर्मशाला में ले रहे शरण

Mon, 21 Apr 2025 05:38 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार

भूस्खलन और बाढ़ के कारण पिछले तीन दिनों से जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद होने से 350 से अधिक यात्री फंस गए हैं और राहत के लिए इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
जम्मू में फंसे यात्री - फोटो : अभिषेक बड़ू
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और भूस्खलन ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया है, जिससे 350 से अधिक लोग फंस गए हैं। इन लोगों में 11 मजदूर भी शामिल हैं, जो झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और नेपाल से जम्मू-कश्मीर व लद्दाख के विभिन्न जिलों में काम की तलाश में आए थे।

विज्ञापन


वर्तमान परिस्थितियों में ये मजदूर और अन्य यात्री पिछले तीन दिनों से जम्मू में फंसे हुए हैं। सभी यात्री मौसम ठीक होने और राजमार्ग खुलने का बेकरारी से इंतजार कर रहे हैं ताकि वे अपनी मंजिल तक पहुंच सकें। भूस्खलन और सड़क बंद होने के कारण इन मजदूरों के पास न तो कमाने का साधन है और न ही कोई ठिकाना। अब तक उनके जो थोड़े बहुत पैसे थे, उन्हीं से अब तक गुजरा कर रहे हैं।  इन लोगों ने जम्मू के एक अग्रवाल धर्मशाला में अस्थायी रूप से आश्रय लिया। 

विज्ञापन

अभिषेक बड़ू - फोटो : अमर उजाला
 भोजन, दवा और दैनिक आवश्यकताओं के लिए लोग संघर्ष कर रहे हैं। मौसम की खराबियों ने लेह, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के कई जिलों की ओर जाने वाले कई मार्गों को प्रभावित किया है।



यह खबर भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में लैंडस्लाइड की तीन घटनाएं: भूस्खलन और बाढ़ ने मचाई तबाही, कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें