जम्मू में रेलवे स्टेशन रोड स्थित शिवमंदिर के प्रधान पुजारी पंडित ज्ञान बाबू पांडेय ने बताया कि अक्षय तृतीया पर किए जाने वाले शुभ मांगलिक कार्यों का प्रतिफल बहुत ही अच्छा माना गया है। इसलिए लोगों को चाहिए कि अधिक से अधिक हवन, यज्ञ सहित पूजा-पाठ घरों व प्रतिष्ठानों पर करने का प्रयास करें।
महंत रोमिल शर्मा के मुताबिक, कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य, खासकर विवाह आदि के लिए, पंचांग द्वारा शुभ मुहूर्त जरूर देखा जाता है। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि शुभ मुहूर्त में किए गए कार्यों का व्यक्ति को सकारात्मक परिणाम ही मिलता है। अक्षय तृतीय ऐसा ही शुभ मुहूर्त है जिसमें कुछ भी खरीदा जा सकता है।
इन राशियों के लिए विशेष फलदायक है परव
अक्षय तृतीया को लेकर ज्योतिष विशेषज्ञों का कहना है कि प्रमुख रूप से वृषभ, कर्क व सिंह राशि वाले लोगों के लिए यह विशेष फलदायक सिद्ध हो सकती है। विशेष रूप से लक्ष्मी नारायण राज योग व गजकेसरी योग बन रहा है, जिससे कई पुण्यलाभ प्राप्त होंगे।