फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनंतनाग: अलसुबह बिजबिहाड़ा में गूंजी चिनूक विमान की गूंज, आपातकालीन रनवे पर हुआ सफल ट्रायल

Tue, 02 Apr 2024 02:44 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

बिजबिहाड़ा में अचूक हेलिकॉप्टर चिनूक की धमक ने लोगों को नींद से जगाया। राजमार्ग पर बनाई गई आपातकालीन हवाई पट्टी पर तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा रचा गया था।
विज्ञापन
चिनूक हेलीकॉप्टर (फाइल) - फोटो : बोइंग इंडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर घाटी के जिला अनंतनाग के बिजबिहाड़ा में मंगलवार अलसुबह वायु सेना के विमानों की तेज गड़गड़ाहट ने हुंकार भरी। यहां जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनाए गए 3.5 किलोमीटर लंबे आपातकालीन रनवे पर वायुसेना ने सफल ट्रायल किया। इस दौरान सुरक्षा और बचाव के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। राजमार्ग पर यातायात को भी डायवर्ट किया गया था।

विज्ञापन


बिजबिहाड़ा में अचूक हेलिकॉप्टर चिनूक की धमक ने लोगों को नींद से जगाया। सूत्रों के अनुसार, सुबह 03:45 से 04:30 बजे तक ट्रायल हुआ। राजमार्ग पर बनाई गई आपातकालीन हवाई पट्टी पर तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा रचा गया था।

भारतीय वायु सेना द्वारा संचालित चिनूक हेलीकॉप्टर एक बहुमुखी भारी-लिफ्ट विमान है जो सैन्य परिवहन, आपदा राहत और रसद सहायता सहित विभिन्न सैन्य अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विज्ञापन


119 करोड़ रुपये की लागत से हवाई पट्टी का निर्माण 2020 में हुआ था। इस पट्टी का उपयोग रणनीतिक उद्देश्यों के साथ-साथ प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बचाव और राहत कार्यों के लिए भी किया जा सकेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें