फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी रमण भल्ला के समर्थन में जम्मू पहुंचे फारूक, कहा- इंडिया गठबंधन में नहीं विवाद

Tue, 02 Apr 2024 01:22 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि इंडिया गठबंधन का गठन डॉ. अंबेडकर के संविधान को बचाने के लिए किया गया है। उन्हें डर इस बात का है कि संविधान को खत्म किए जाने की साजिशें रची जा रही हैं।
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्ला - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रमण भल्ला के समर्थन में सोमवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला जम्मू जिला उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। रमण भल्ला के नामांकन दाखिल करने के दौरान वह यहां पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि इंडिया गठबंधन में कोई विवाद नहीं है। फारूक, उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती सब एकजुट हैं।

विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि इंडिया गठबंधन का गठन डॉ. अंबेडकर के संविधान को बचाने के लिए किया गया है। उन्हें डर इस बात का है कि संविधान को खत्म किए जाने की साजिशें रची जा रही हैं। वे सभी उम्मीद में है, कि जनता लोकसभा चुनाव में उनका साथ देगी। उन्होंने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि पीएम मोदी रूस और चीन की तरह तानाशाही रवैया अपना रहे हैं। इंडिया गठबंधन ऐसा होने नहीं देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें