फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भीषण गर्मी के बावजूद खिलाड़ियों ने मैदान में दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर स्कूल जोनल स्तरीय फुटबॉल और टेबल टेनिस टीम के लिए हुए ट्रायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। युवा सेवाएं और खेल विभाग जम्मू की ओर से सोमवार को अंतर स्कूल जोनल स्तरीय फुटबॉल और टेबल टेनिस टीम के लिए ट्रायल हुए। एमए स्टेडियम में टेबल टेनिस अंडर-14 और 17 तो मिनी स्टेडियम में फुटबॉल अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ियों ने भीषण गर्मी के बावजूद हिस्सा लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
टेबल टेनिस ट्रायल में जम्मू जोन के विभिन्न सरकारी व निजी स्कूलों से 25 लड़कों ने हिस्सा लिया। युवा सेवा और खेल विभाग जम्मू के चयनकर्ताओं ने टीम का चयन किया। चिह्नित खिलाड़ी अंतर जोनल स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपने जोन का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

गांधीनगर जोन के जोनल शारीरिक शिक्षा अधिकारी राम मूर्ति ने बताया कि खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच प्रदान किया गया। जम्मू जोन की ओर से मिनी स्टेडियम परेड अंडर-19 ब्वॉयज वर्ग में फुटबॉल के ट्रायल हुए। इसमें सरकारी व निजी स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। भीषण गर्मी के बावजूद खिलाड़ियों का मैदान में जोश देखते ही बना था।
विज्ञापन


क्रिकेट एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड की नई कार्यकारिणी गठित
जम्मू। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन फार ब्लाइंड (सीएबीजेएंडके) की नई कार्यकारिणी का सोमवार को गठन हुआ है। इसमें चमनदीप सिंह अध्यक्ष, अजय कुमार महासचिव, अब्दुल राकिब संयुक्त सचिव, आकाश धर उपाध्यक्ष और इमाम हुसैन कोषाध्यक्ष चुने गए है। एसोसिएशन ने नई कार्यकारिणी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें