जम्मू। ऑल जम्मू ओपन प्राइज मनी बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025 का आयोजन चौआदी के बैडमिंटन हॉल में 30 मई से एक जून तक होगी। इसमें बॉयज-गर्ल्स सिंगल अंडर-13, 15 और 19 वर्ग के मुकाबले होंगे। इसमें सभी वर्गों के विजेताओं को 2500 रुपये तो उपविजेताओं को 1500 रुपये नकद पुरस्कार मिलेगा। चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए 400 प्रवेश शुल्क और 26 मई तक आवेदन कर सकते हैं। ब्यूरो