फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी : एक सीजन में जम्मू-कश्मीर के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने आकिब

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ मैच की 14 पारियों में झटके 43 विकेट, इस सत्र में दूसरे सबसे सफल गेंदबाज बनी बारामुला एक्सप्रेस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बारामुला एक्सप्रेस नाम से प्रसिद्ध 29 साल के आकिब नबी मौजूदा रणजी ट्रॉफी में दूसरे सबसे सफल गेंदबाज बनने के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर के लिए एक सत्र में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने मौजूदा सत्र में आठ मैचों की 14 पारियों में 43 विकेट ले लिए हैं। अब उनसे आगे 55 विकेट लेने वाले हर्ष दूबे ही हैं।
रणजी ट्रॉफी में आकिब नबी का शानदार प्रदर्शन रहा है। मौजूदा सत्र में आकिब ने छह बार पांच-पांच विकेट लिए हैं। केरल के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में आकिब ने पांच विकेट लेकर ये रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। वह जम्मू-कश्मीर के लिए एक रणजी सत्र में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बने हैं।
विज्ञापन

उनकी शानदार गेंदबाजी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनका इकोनॉमी रेट 2.89 रहा है। रणजी ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। टीम की जीत में गेंदबाजों का सबसे ज्यादा योगदान रहा है। आकिब के अलावा आबिद मुश्ताक ने भी 23 विकेट झटके हैं।
विज्ञापन


आकिब है बड़े मैच का खिलाड़ी : रसूल
जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम के पूर्व कोच परवेज रसूल ने कहा कि आकिब नबी जम्मू-कश्मीर के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में आते हैं। रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सत्र में आकिब ने टीम के लिए सबसे उपयोगी साबित हुए है। वह बड़े मैच का खिलाड़ी और क्वार्टर फाइनल जैसे बड़े मुकाबलों में एक पारी में पांच विकेट ये साबित करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें