क्वार्टर फाइनल मैच के बाद जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ी फोटो एसो.
क्वार्टर फाइनल में केरल ने हराया, जम्मू-कश्मीर ने जीते थे शुरुआती दोनों मुकाबले
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। खेलो इंडिया बीच वॉलीबाॅल गेम्स में जम्मू-कश्मीर का सफर खत्म हो गया। दो जीत के बाद टीम को क्वार्टरफाइनल मुकाबले में केरल के हाथों 0-2 से करारी हार मिली। हालांकि, इन गेम्स में जम्मू-कश्मीर के प्रदर्शन को काफी सराहना मिली।
खेलो इंडिया बीच गेम्स दमन और दीव में हो रही है। इसमें जम्मू-कश्मीर ने अपने शुरूआत दो मैच जीते थे, जिसमें मेजबान दमन औ दीव को 2-0 जबकि छत्तीसगढ़ को 2-1 से हराया था। क्वार्टर फाइनल में केरल के साथ हुए मुकाबले में जम्मू-कश्मीर को पहले सेट में 16-21 से हार मिली।
दूसरे सेट में टीम की शुरुआत अच्छी रही है, लेकिन अंत में 15-21 से हार मिली, जिससे टीम के आगे के सफर पर ब्रेक लग गया। जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों, विशेषकर इम्तियाज और अजगर के धैर्य और दृढ़ संकल्प को उजागर किया। समुद्र तटीय खेलों में अनुभवी प्रतिद्वंद्वी का सामना करने के बावजूद सराहनीय कौशल का प्रदर्शन किया।
टीम को वॉलीबॉल एसोसिएशन ऑफ जेएंडके के संयुक्त सचिव मोहम्मद तारिक ने प्रशिक्षित किया है। विजय कुमार मगोत्रा महासचिव वॉलीबॉल एसोसिएशन ऑफ जेएंडके द्वारा प्रबंधित और सीईओ कुलदीप मगोत्रा को तकनीकी अधिकारी के रूप में नामित किया गया है।