फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जेकेसीए के दो क्रिकेटरों का बीसीसीआई के राष्ट्रीय शिविर के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) के दो क्रिकेटरों अब्दुल बासित लोन और जाह्नवी राजपूत का राष्ट्रीय स्तर के शिविरों के लिए चयन हुआ है। तेज गेंदबाज अब्दुल बासित लोन इससे पहले बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) बंगलुरु में आयोजित अंडर-19 बॉयज एलीट कैंप 2025 का हिस्सा थे।
विज्ञापन

प्रदर्शन के आधार पर अब उनका इंटर सीओई अंडर-19 बॉयज टूर्नामेंट के लिए चयन हुआ है। इसका आयोजन छह से 16 मई तक होगा। गत पांच मैचों में बासित ने 14 विकेट लिए थे। वहीं, मध्यम गति की तेज गेंदबाज जाह्नवी राजपूत को बीसीसीआई की महिला चयन समिति ने अंडर-15 गर्ल्स हाई परफॉरमेंस कैंप के लिए चुना है।
विज्ञापन

यह कैंप 16 मई से नौ जून तक बंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में होगा। गत सीजन में जाह्नवी राजपूत ने पांच मैचों में नौ विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें