फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: सतवारी और नई बस्ती के दुकानदारों ने लगाया धरना, बोले- सरकार मत छीनो रोजगार

Tue, 07 Nov 2023 01:53 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

दुकानदारों का कहना है कि अचानक उन्हें दुकानें खाली करने का निर्देश जारी हो गया है। इसके लिए उन्हें मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा है और न ही कहीं अलग से दुकानें दी जा रही हैं।
विज्ञापन
धरने पर बैठे दुकानदार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेस वे का काम तेजी से जारी है। इसके चलते जम्मू शहर के सतवारी और नई बस्ती में कई दुकानों को खाली करने का निर्देश जारी हुआ है। इसको लेकर मंगलवार को दुकानदारों ने सुबह अपनी दुकानें बंद रखकर धरना दिया। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि वे दुकानों के सहारे में अपने परिवार को पोषण कर रहे हैं। ऐसे में तो उनका रोजगार ही छिन जाएगा। सरकार उनसे रोजगार न छीने।

विज्ञापन


दुकानदारों का कहना है कि यहां कई दुकानदार 1937 से तो कई 1947 से दुकानें कर रहे हैं। यहां पर जगह उन्हें उस समय की सरकार ने और कुछ को जम्मू नगर निगम की तरफ से मिली है। वे समय-समय पर किराया भी निगम को जमा करवाते हैं, जिसकी रसीद आदि भी उनके पास है। अब अचानक उन्हें दुकानें खाली करने का निर्देश जारी हो गया है। इसके लिए उन्हें मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा है और न ही कहीं अलग से दुकानें दी जा रही हैं।

उन्होंने मांग करते हुए कहा कि उनकी दुकानों को नहीं तोड़ा जाना चाहिए और अगर सरकार उन्हें तोड़ना ही चाहती है तो उन्हें सतवारी में ही कंपलेक्स बनाकर दिया जाए ताकि वे भी अपना रोजगार जारी रख सकें।
विज्ञापन


वहीं, दुकानदारों से बातचीत करने के लिए मौके पर तहसीलदार और एसडीएम भी पहुंचे। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और उन्हें जिला उपायुक्त के साथ बैठक कर समस्या का उचित रास्ता निकालने का न्योता दिया। एसडीएम से मिले आश्वासन के बाद दुकानदारों ने अपना धरना स्थगित करते हुए दुकानों को खोला। इसके साथ ही दुकानदारों का एक शिष्टमंडल जिला उपायुक्त से मुलाकात के लिए रवाना हुआ है।

गौरतलब है कि भारत माला परियोजना के तहत कुंजवानी से सतवारी तक चार किलोमीटर लंबे फ्लाई ओवर का निर्माण होगा। कुंजवानी से सतवारी तक बनने वाले फ्लाई ओवर का विस्तार जम्मू एयरपोर्ट तक किया जाएगा। जिला सांबा के जख से लेकर जम्मू जिले के कुंजवानी तक 14.1 किलोमीटर सड़क को सिक्स लेन किया जाना है। करीब दो हजार करोड़ की राशि से यह काम पूरा होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें