फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: पहली बार अमरनाथ पवित्र गुफा के पास पहुंचे वाहन, बीआरओ ने सड़क संपर्क का विस्तार किया

Tue, 07 Nov 2023 10:28 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में बालटाल आधार शिविर के माध्यम से दोमेल से अमरनाथ गुफा तक सड़क का विस्कतारिकरण पूरा हो गया है।
विज्ञापन
श्री अमरनाथ धाम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा सड़क संगठन ने जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ गुफा तक सड़क संपर्क का विस्तार किया है। सोमवार को पहली बार वाहन अमरनाथ गुफा तक पहुंचे। अधिकारियों ने कहा कि मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में बालटाल आधार शिविर के माध्यम से दोमेल से अमरनाथ गुफा तक सड़क का विस्कतारिकरण पूरा हो गया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के जवानों ने कठिन कार्य पूरा किया और अमरनाथ गुफा मंदिर तक सड़क संपर्क का विस्तार करके इतिहास रचा। अधिकारियों ने बताया कि वाहनों का पहला जत्था भी मंदिर में पहुंच गया है। पिछले साल बीआरओ को गुफा तक जाने वाले दोनों मार्गों के रखरखाव की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। बीआरओ का 'प्रोजेक्ट बीकन' अमरनाथ यात्रा ट्रैक की बहाली और सुधार में शामिल है।

इससे पहले, जम्मू-कश्मीर सरकार का लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) गांदरबल जिले में बालटाल मार्ग का और पहलगाम विकास प्राधिकरण (पीडीए) अनंतनाग जिले में पहलगाम मार्ग का रखरखाव कर रहा था। यूटी प्रशासन ने पिछले साल सितंबर में रखरखाव और उन्नयन के लिए ट्रैक बीआरओ को सौंप दिया था। बीआरओ ने तीर्थयात्रियों की कठिनाइयों को कम करने के लिए सड़क चौड़ीकरण परियोजना शुरू की, जिन्हें परंपरागत रूप से पैदल गुफा मंदिर तक यात्रा करनी पड़ती थी।
विज्ञापन


पीडीपी प्रवक्ता मोहित भान ने एक्स पर पोस्ट किया, यह इतिहास नहीं है, यह हिंदू धर्म और प्रकृति में इसकी आस्था के प्रति सबसे बड़ा अपराध है। धार्मिक यात्राओं को महज राजनीतिक लाभ के लिए पिकनिक स्पॉट में बदलना निंदा के लायक है।

भाजपा के जम्मू-कश्मीर प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने एक बयान में कहा, बाबा अमरनाथ के मंदिर से लाखों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। पीडीपी विरोध करके और सड़क में खामियां निकालकर 2008 के भूमि विवाद को दोहराने की कोशिश कर रही है, लेकिन लोग काफी समझदार हैं और फिर से धोखे की राजनीति का शिकार नहीं होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें