फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन में निवेश पर बोनस: जमाकर्ताओं का नेटवर्क बनाने पर भी फायदा, ऐसे लालच देकर ठगे 60 लाख, आरोप पत्र दायर

Thu, 28 Dec 2023 04:55 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू कश्मीर में निवेश के बाद पंद्रह दिन में बोनस दिए जाने के नाम पर ठगों ने 60 लाख से अधिक की ठगी की। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस की अपराध शाखा ने जांच की। अब इसमें आरोप पत्र दायर किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंद्रह दिन में निवेश पर बोनस और जमाकर्ताओं का नेटवर्क बनाने के बाद अतिरिक्त बोनस का लालच देकर जम्मू कश्मीर के लोगों से 60 लाख से अधिक रुपये ठग लिए। आरोपियों ने इसके लिए प्रदेश में कई जगह सेमिनार किए और नए-नए पैंतरों के साथ लोगों को कंपनी में पैसे निवेश करने के लिए आकर्षित किया। प्रदेश पुलिस की अपराध शाखा ने अब इस मामले स्थानीय अदालत में आरोप पत्र दायर किया है।

विज्ञापन


2017 में ठगों ने इसके लिए हरियाणा में एक निजी कंपनी बनाई, जिसका नाम रखा स्वर्ण भव्य गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड। कंपनी का प्रबंधन निदेशक बलविंदर कुमार था, जिसके साथ हरियाणा का सुशील कुमार, संदीप कुमार, दीपक सिंह शामिल था। नई दिल्ली का सफाली सिंह और पंजाब का मनवीर सिंह भी इस ठग गिरोह का हिस्सा थे। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत इन छह आरोपियों के खिलाफ 1266 पेज की चार्जशीट दर्ज की है।

इनके खिलाफ पुलवामा के मोहम्मद यूनिस, श्रीनगर के असरार अहमद, पुंछ के अयाज अहमद और राजोरी के मुश्ताक डार ने क्राइम ब्रांच जम्मू में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया कि अक्तूबर 2017 में आरोपी जम्मू-कश्मीर आए और लोगों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न होटलों में सेमिनार आयोजित किए और कंपनी में पैसा लगाने के लिए कहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ठगों ने कहा- कंपनी  भारतीय रिजर्व बैंक के साथ पंजीकृत

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में 2020 में केस दर्ज किया गया। आरोपियों ने शिकायतकर्ताओं और अन्य लोगों को हर 15 दिनों के बाद उनकी जमा राशि पर बोनस आय प्रदान करने और जमाकर्ताओं का एक नेटवर्क बनाने पर अतिरिक्त बोनस आय प्रदान करने का वादा किया। लोगों को आश्वासन दिया गया कि कंपनी वास्तविक है और भारतीय रिजर्व बैंक के साथ पंजीकृत है। कंपनी ने तीन महीने के भीतर स्थानीय निवासियों से भारी रकम एकत्र की।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस को शिकायत मिलने के बाद, प्रारंभिक सत्यापन किया गया और धोखाधड़ी के आरोप प्रथम दृष्टया प्रमाणित हुए, जिससे गहन जांच के लिए कानून की संबंधित धाराओं के तहत एक औपचारिक मामला दर्ज किया गया। इस मामले में अब आरोप पत्र दायर किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें