फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: नए साल पर बड़ी वारदात की फिराक में आतंकी, चार दिन चुनौतीपूर्ण, सुरक्षाबल सतर्क

Thu, 28 Dec 2023 02:01 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, राजोरी और पुंछ के अलावा जम्मू, सांबा व कठुआ में भी सीमा पार से घुसपैठ की साजिश हो रही है। इस समय तीनों ही जिलों में घना कोहरा पड़ रहा है।
विज्ञापन
सुरक्षाबल - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-ताइबा नववर्ष की खुशियों में खलल डालने की फिराक में हैं। आतंकी राजोरी और पुंछ की तर्ज पर बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। मौजूदा स्थिति को देखते हुए आगामी चार दिन सुरक्षा के लिहाज से बेहद चुनौतीपूर्ण रहेंगे। राजोरी व पुंछ जिलों में अब भी वे खूंखार आतंकी सक्रिय हैं, जिन्होंने सेना पर घात लगाकर तीन हमले किए हैं। साथ ही ढांगरी नरसंहार को भी अंजाम दिया।

विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, राजोरी और पुंछ के अलावा जम्मू, सांबा व कठुआ में भी सीमा पार से घुसपैठ की साजिश हो रही है। इस समय तीनों ही जिलों में घना कोहरा पड़ रहा है। इन सूचनाओं के बीच राजोरी और पुंछ जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सेना और पुलिस के आला अधिकारी खुद सुरक्षा की निगरानी कर रहे हैं। खासकर हिंदू बहुल इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई है।

सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबल - फोटो : एजेंसी
आतंकी संगठनों में सफल होने की होड़

पुंछ जिले में ढाई साल से जैश-ए-मोहम्मद संगठन के पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (पीएएफएफ) ने कई बड़े हमलों को अंजाम दिया है। ऐसे में अन्य आतंकी संगठन भी हमला कर नाम बनाना चाहते हैं। पैसे के लिए आतंकी संगठनों में हमला करने की होड़ है। लश्कर के आतंकी भी हमले की साजिश रच रहे हैं।
विज्ञापन

जांच करते हुए जवान - फोटो : एजेंसी
जम्मू में हो चुके हैं कई बड़े हमले

राजोरी व पुंछ से पहले जम्मू, सांबा और कठुआ से घुसपैठ कर आतंकियों ने कई हमले किए हैं। जम्मू के सुंजवां में दो बार, नगरोटा सैन्य कैंप, सांबा सैन्य कैंप, अरनिया के कठार, जम्मू के बठिंडी, झज्जर कोटली में दो बार, एक बार नगरोटा बन टोल प्लाजा पर भी हमला किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें