फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतकर्ता को सफाईकर्मियों ने सबक सिखाया

Fri, 21 Aug 2015 08:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविक सफाई कर्मचारी यूनियन के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को लक्कड़ मंडी में प्रदर्शन किया। उन्होंने महिला की झूठी शिकायत के विरोध में कई घंटों तक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


महिला के घर नहीं लौटने पर गुस्साए सफाई कर्मियों ने गेट के बाहर कचरे का ढेर लगा दिया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे प्रधान रिंकू गिल के मुताबिक लक्कड़ मंडी में रहने वाली एक महिला ने उनके मुलाजिम की हेल्थ अफसर से झूठी शिकायत की थी।

शिकायत में यह बताया गया कि मुलाजिम ने उससे डोर टू डोर कलेक्शन के छह माह से 600 रुपये लिए हैं, लेकिन उसकी रसीद नहीं दी। इस पर हेल्थ अफसर ने मुलाजिम को सस्पेंड करने की बात कही।
विज्ञापन


यूनियन वालों को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने महिला से संपर्क करना चाहा, लेकिन उसने मोबाइल स्विच आफ कर दिया। उसके घर जाकर देखा तो ताला लगा था। आस पड़ोस के लोगों से पूछने पर पता चला कि महिला तड़के ही कहीं निकल गई।

काफी देर इंतजार करने के बाद जब महिला नहीं पहुंची तो सफाई कर्मियों ने महिला के घर के बाहर कचरे का ढेर लगा दिया और प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की कि झूठी शिकायत करने वाली इस महिला के खिलाफ एक्शन लिया जाए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें