आरएस पुरा के गांव कुलियां में शुक्रवार को गुज्जर समुदाय के एक परिवार के कुल्ले में अचानक आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने पूरे कुल्ले को अपनी चपेट में ले लिया। इतना ही नहीं तीन मवेशी भी आग में झुलस गए, जिनसे उनकी मौत हो गई। आग इतनी भयानक थी कि दूर-दूर तक धुआं उठता दिख रहा था।
ग्रामीणों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया और आग बुझाने में जुट गए। मौके पर आए दमकल विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक तीन मवेशी और कुल्ले के भीतर रखा सामान और खुले में रखा चारा आग की भेंट चढ़ गया। आग कैसे लगी अभी यह पता नहीं चल पाया है।