फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक सड़क हादसा: डीडीसी चेयरमैन के बेटे की मौत, नवंबर में होनी थी शादी, इलाके में शोक की लहर

Mon, 12 Jul 2021 12:18 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

मृतक, डीडीसी चेयरमैन लाल चंद का बड़ा बेटा था। उसकी शादी नवंबर में होनी थी। इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी थी। लेकिन भाग्य को कुछ और ही मंजूर था। सर पर सेहरा सजने से पहले ही उसकी दुर्घटना में मौत हो गई। 
विज्ञापन
खाई में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू में मानसर सुरईंसर मार्ग पर शनिवार देर रात को कार के गहरी खाई में गिरने से डीडीसी चेयरमैन लाल चंद के बड़े बेटे की मौत हो गई। विक्रम समोत्रा उर्फ विक्की अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए मानसर और सुरईंसर गया था और वापस लौटते समय कार गहरी खाई में गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जम्मू में रहने वाले दूसरे युवक की भी मौत हुई है। दोपहर तीन बजे शव का अंतिम संस्कार देविका नदी के तट पर स्थित शमशान घाट हुआ। अंतिम संस्कार में भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े नेता पहुंचे थे।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार शनिवार शाम करीब चार बजे विक्की अपने चार दोस्तों के साथ कार (एचपी71ए-0555) में घूमने के मानसर और सुरईंसर की तरफ गया। लौटते समय मानसर और सुरईंसर के बीच कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। घायलों को जम्मू ले जाया गया और शव को पुलिस पोस्टमार्टम करवाने के लिए जम्मू ले गई। रविवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव सुबह के समय जिब इलाके में स्थित घर में पहुंचा। दोपहर बाद तीन बजे अंतिम संस्कार हुआ। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना, सांसद जुगल किशोर, पूर्व विधायक पवन गुप्ता व आरएस पठानिया आदि मौजूद रहे। 

मौत के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर
विक्की की मौत की सूचना मिलने के बाद जिब, थाती इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। सुबह के समय लोगों को जब इसका पता चला तो पहले तो किसी को यकीन ही नहीं हुआ। लेकिन जब सोशल मीडिया पर मौत की खबर फैल गई तो पूरे इलाके में गम की लहर दौड़ पड़ी। हर कोई विक्की का ही जिक्र कर रहा था। सभी उसके स्वभाव की तारीफ करते रहे। सबका कहना था कि विक्की ने हमेशा ही सबके साथ संबंध अच्छे बनाकर रखे थे और दूसरों की मदद करने में भी कभी पीछे नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: बारिश ने तोड़ा 32 साल का रिकॉर्ड, गांदरबल में बादल फटने से मची तबाही, देखिए तस्वीरें
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: भारी बारिश से तबाही जैसा मंजर, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, देखिए तस्वीरें


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें