फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जीवन दूसरी बार बने जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष

विज्ञापन
राष्ट्रीय परशुराम परिषद के नवनिर्वाचित जम्मू कश्मीर इकाई के अध्यक्ष जीवन नंद शर्मा। फाइल फोटो
विज्ञापन
नई दिल्ली में राष्ट्रीय परशुराम परिषद के तीन दिवसीय चुनाव कार्यक्रम में सौंपी गई जिम्मेदारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय परशुराम परिषद के तीन दिवसीय चुनाव कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष के तौर पर जीवन नंद शर्मा को दूसरी बार जिम्मेदारी सौंपी गई है। चुनाव कार्यक्रम में देश के 12 राज्यों के अध्यक्षों का भी चुनाव किया गया।

जीवन नंद शर्मा के दोबारा चयन पर संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। परिषद के संस्थापक व राष्ट्रीय प्रमुख पंडित सुनील भराला ने संगठन के इस निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि उनके चयन से जम्मू-कश्मीर में सनातन धर्म को आगे बढ़ाने में सहायता मिलेगी और जनजागरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीवन नंद आईआईटी के छात्र रहे हैं। वह प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में वरिष्ठ अधिकारी, क्षेत्रीय निदेशक वरिष्ठ पर्यावरण अभियंता व तकनीकी प्रमुख जैसे पदों पर कार्य कर चुके हैं। संस्थापक ने कहा कि युवाओं के चरित्र निर्माण की दिशा में उनके अनुभवों व सिद्धांतों का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें