क्रिकेट अंडर-14 व 17 बॉयज अंतर जोनल जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आगाज
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग कि ओर से शुक्रवार को क्रिकेट अंडर-14 व 17 वर्ग की अंतर जोनल जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आगाज हुआ। बॉयज अंडर-14 वर्ग में गांधीनगर ने सतवारी जोन को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
बॉयज प्रतियोगिता सरकारी बॉयज हाई स्कूल जम्मू कैंट और बास्केटबॉल की गर्ल्स वर्ग की प्रतियोगिता एमए स्टेडियम जम्मू में शुरू हुईं। उधर, वॉलीबाल अंडर-14 आयु वर्ग में पुरुष व महिला वर्ग की प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। इसमें जिला जम्मू के विभिन्न सरकारी व निजी विद्यालयों के करीब 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
क्रिकेट अंडर-14 बॉयज वर्ग में जोन गांधी नगर ने सतवारी को 67 रन से हराया। गांधी नगर ने 15 ओवर में एक विकेट पर 121 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जोन सतवारी की टीम मात्र 54 रन पर ऑल आउट हो गया। जोन गांधी नगर की साक्ष्य ने 56 रन की पारी खेली।
बास्केटबॉल अंडर-17 महिला वर्ग में जोन जम्मू ने मढ़ को 5-2 से हराया। बास्केटबॉल अंडर-14 महिला वर्ग में जोन सतवारी ने मढ़ को 20-2 से हराया। वॉलीबाल अंडर-14 पुरुष वर्ग के फाइनल में जोन गांधी नगर ने जोन सतवारी को 2-0 से हराया। वॉलीबॉल अंडर-14 महिला वर्ग के फाइनल में जोन सतवारी ने गांधी नगर को 2-0 के सेट से हराया।
इस मौके पर वंदना शर्मा, जसदेव सिंह, जगन दीप सिंह, संदीपन शर्मा, विनीत पंगोत्रा, मौसमी वर्मा, अमित कालसी, राजेश बंद्राल, जगदीश सिंह, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।