अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर संरक्षण मंच के बैनर तले एक निजी स्कूल के विद्यार्थियों ने गांधी नगर के गोल मार्केट में नशे के खिलाफ रैली निकाली। मंच के अध्यक्ष जयेश गुप्ता के नेतृत्व में निकाली गई रैली में विद्यार्थियों ने नशे को खत्म करने के लिए नारे लगाए। साथ ही नशे के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग की।
इस दौरान जयेश गुप्ता ने कहा कि नशे की समस्या समाज में घर कर चुकी है। इसके खत्म करने के लिए आपसी सहयोग बड़ा जरूरी है। समाज से नशे को प्रभावी तरीके से खत्म करने के लिए जनप्रतिनिधियों, वकीलों, राजनेताओं और पुलिस को एकजुट होकर काम करना होगा। इस दिशा में काफी प्रगति भी हुई है, लेकिन अभी भी नशे के खिलाफ प्रयासों को तेज करना जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एनडीपीएस एक्ट में संशोधन कर इसे और सख्त बनाने की जरूरत है।