जम्मू संभाग के कठुआ, विजयपुर, बाड़ी ब्राह्मणा सहित अन्य छोटे रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे। हर तीन स्टेशन का एक संयुक्त कंट्रोल रूम तैयार किया जाएगा। यहां से स्टेशन प्लेटफार्म की हर गतिविधियों पर आरपीएफ की नजर रहेगी।
सुरक्षा की दृष्टि से अति संवेदनशील जम्मू-कश्मीर के छोटे रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कवच मजबूत किया जाएगा। इन स्टेशनों पर तीसरी आंख से नजर रखी जाएगी। फिरोजपुर मंडल के अधीन आने वाले जम्मू संभाग के 16 रेलवे स्टेशनों को वीडियो सर्विलांस सिस्टम से लैस किया जा रहा है।
विज्ञापन
रेलवे टेल द्वारा यह कार्य निर्भय फंड के तहत किया जा रहा है। जम्मू संभाग के कठुआ, विजयपुर, बाड़ी ब्राह्मणा सहित अन्य छोटे रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे। हर तीन स्टेशन का एक संयुक्त कंट्रोल रूम तैयार किया जाएगा। यहां से स्टेशन प्लेटफार्म की हर गतिविधियों पर आरपीएफ की नजर रहेगी। उत्तर रेलवे ने इसकी मंजूरी दे दी है। जनवरी 2024 तक रेल टेल ने सीसीटीवी लगाने के कार्य को पूरा करने का दावा किया है।
फिरोजपुर मंडल के अधीन 169 स्टेशन पर वीडियो सर्विलांस सिस्टम लगाए जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में एनएसजी छह श्रेणी के 27 और एनएसजी श्रेणी के तीन यानी कुल 30 रेलवे स्टेशन हैं। जम्मू संभाग के 16 रेलवे स्टेशनों को सिस्टम से लैस किया जा रहा है। बाड़ी ब्राह्मणा, विजयपुर, मजालता सहित अन्य छोटे रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों के स्टाॅपेज कम होते हैं। शरारती तत्वों और नशा करने वालों का स्टेशन के आसपास जमावाड़ा रहता है। अब सीसीटीवी के लगने से स्टेशन की सुरक्षा को पुख्ता किया जाएगा।
जम्मू संभाग के करीब 16 छोटे रेलवे स्टेशनों पर वीडियाे सर्विलांस सिस्टम लगाया जाएगा। मंडल से इसकी मंजूरी मिल गई है। जल्द काम शुरू होगा। जनवरी 2024 तक इसे पूरा किया जाएगा। -सोनू श्रीवास्तव, रेल टेल जम्मू-कश्मीर प्रमुख।