अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू/दिल्ली। धार्मिक यात्राओं के व्यवसायीकरण पर रोक लगाई जाए। यह मांग श्री राजमाता मंदिर समूह के संचालक स्वामी राजेश्वरानंद व शिवसेना जम्मू कश्मीर इकाई के प्रमुख मनीश साहनी ने सोमवार को शाहदरा स्थित श्रीराजमाता झंडे वाले मंदिर में प्रेस वार्ता में सरकार से की।
स्वामी ने कहा कि श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर भी आनलाइन व आफलाइन पंजीकरण शुल्क के तौर पर 150 से 250 रुपये की वसूली की जा रही है। जबकि श्रीमाता वैष्णोदेवी यात्रा का निशुल्क है। उन्होंने मांग की कि सनातन बोर्ड का गठन के साथ ही धार्मिक स्थलों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त की भी मांग उठाई।