जम्मू। केंद्र सरकार भारत-पाकिस्तान में रहने वाले लोगों का वीजा रद्द करने के फैसले की समीक्षा करे। यह मांग मिशन स्टेट हुड के अध्यक्ष सुनील डिंपल ने वीरवार को हुई बैठक में उठाई है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से वह लोग प्रभावित हो रहे हैं जो कई वर्ष पहले शादी भारत में कर चुके हैं।
डिंपल ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले को लेकर केंद्र सरकार के हर फैसले के साथ जम्मू कश्मीर के लोग हैं। इन सभी के पास निवास, आधार कार्ड, सरकारी नौकरी भी है। इसलिए इनको पाकिस्तान न भेजा जाए। प्रधानमंत्री से मांग की है कि वह पाकिस्तान से मौजूदा स्थिति पर चर्चा के लिए तत्काल संसद सत्र बुलाएं।