फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलवायु परिवर्तन गंभीर खतरा, जल संकट उसका परिणाम : मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
नई शिक्षा नीति के कार्यान्वयन के लिए नवाचार शिक्षाशास्त्र में क्षमता निर्माण पर तीन दिवसीय कार्यशाला में लिया हिस्सा
विज्ञापन

कहा- जलवायु परिवर्तन और खतरों के प्रति जागरूकता के नहीं हो रही जरूरी प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर जलवायु परिवर्तन के कारण गंभीर खतरे का सामना कर रहा है। जल संकट हमारे सामने उस चुनौती का परिणाम है। जल संरक्षण को लेकर हमें गंभीरता से सोचना होगा। अपने लोगों को जलवायु परिवर्तन और इससे बने खतरों के बारे में शिक्षित करने के लिए जरूरी प्रयास नहीं कर रहे हैं। ये बातें मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला के दौरान कही।
नई शिक्षा नीति के कार्यान्वयन के लिए नवाचार शिक्षाशास्त्र में क्षमता निर्माण पर तीन दिवसीय कार्यशाला में मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि थे। जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में कम बारिश चिंताजनक है। वीरवार को सुबह बारिश न आने तक जम्मू-कश्मीर में इस सर्दी में 80-85 फीसदी बारिश की कमी का सामना कर रहा था। यह बड़े जल संकट का संकेत है।
विज्ञापन

हमारी कृषि जल उपलब्धता पर निर्भर है। वर्तमान जल स्तर के साथ, धान की खेती करना लगभग असंभव होगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत डिजाइन योर डिग्री (डीवाईडी) कार्यक्रम पर बोलते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल छात्रों को उनकी रुचि के अनुसार अपनी शिक्षा को आकार देने में मदद करती है।
कौशल को बढ़ाने के साथ-साथ नौकरी बाजार की बदलती मांगों के साथ संरेखित करने का अधिकार देती है। जम्मू-कश्मीर का निजी क्षेत्र विस्तार करेगा उद्योग और पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार के अवसर सामने आएंगे। अधिक नंबर लाने को लेकर छात्रों पर पड़ने वाले दबाव पर मुख्यमंत्री ने चिंता जताई। दिल्ली विश्वविद्यालय जैसे बड़े कॉलेजों में दाखिले के लिए लिए कट-ऑफ 100 फीसदी भी हैं। तो यह सवाल उठता है 100 फीसदी से परे क्या है? मुख्यमंत्री ने शिक्षा और उद्योग पर एआई के बढ़ते प्रभाव पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने डिजाइन योर डिग्री कार्यक्रम के तहत परेड महिला कॉलेज और जम्मू विश्वविद्यालय की छात्राओं के साथ बातचीत की। कार्यशाला का आयोजन मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (एमएमटीटीसी) द्वारा किया है। इसमें जम्मू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. उमेश राय, एसएमवीडी, बीजीएसबीएस विश्वविद्यालय और जम्मू क्लस्टर विश्वविद्यालय के कुलपतियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें