फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीक समय में अधिकारी सड़कों पर दिखाएं सतर्कता : आईजी

विज्ञापन
यातायात पुलिस अ​धिकारियों के साथ बैठक करते आईजी ट्रैफिक पुलिस सुलेमान चौधरी: स्रोत यातायात पुलि
विज्ञापन
जम्मू और कश्मीर जिलों के यातायात पुलिस अधिकारियों से किया मंथन
विज्ञापन

नाबालिग-नशे व ओवरस्पीड में वाहन चलाने वालों पर सख्ती करने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। यातायात पुलिस अधिकारी और कर्मचारी पीक समय में सड़कों पर अधिक सतर्कता दिखाएं। साथ ही नाबालिगों के वाहन चलाने और नशे में वाहन चलाने और ओवरस्पीड वाहन चालकों पर सख्ती करें।
यह निर्देश शनिवार को आईजी ट्रैफिक सुलेमान चौधरी ने जम्मू और श्रीनगर जिलाें के यातायात पुलिस अधिकारियों के साथ यातायात प्रबंधों को लेकर हुई बैठक में दिए। इसमें दुर्घटनाओं को कम करने, सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात कानूनों को बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन

यातायात अधिकारियों और अन्य हितधारकों के बीच समन्वय बढ़ाने के लिए कहा गया, ताकि तमाम प्रभावी समाधानों को लागू किया जा सके। आईजीपी ने सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इन चुनौतियों से निपटने के लिए सहयोगी प्रयासों के महत्व पर चर्चा की।
विज्ञापन

सभी पर्यवेक्षी अधिकारियों को सड़क सुरक्षा पर सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन करने के साथ स्थानीय रणनीतियों को संरेखित किया। श्रीनगर और जम्मू के एसएसपी को स्मार्ट सिटीज और अन्य हितधारकों के अधिकारियों के साथ घनिष्ठ समन्वय बनाए रखने के लिए कहा। इस सहयोग का उद्देश्य शहर में चल रहे निर्माण कार्य में तेजी लाना और यातायात की बाधाओं को दूर करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें