फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सज्जाद लोन बोले: 'नेकां ने प्रदेश की जनता से किया विश्वासघात, भाजपा की ATM बन गई पार्टी, 370 पर साधी चुप्पी'

Sat, 23 Nov 2024 02:20 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सज्जाद लोन ने नेकां पर अनुच्छेद 370 को लेकर विश्वासघात करने और भाजपा के साथ साठ-गांठ करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
सज्जाद लोन - फोटो : केएनएस न्यूज़
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद लोन ने नेकां  पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नेकां ने जम्मू-कश्मीर की जनता से विश्वासघात किया है। लोन ने नेकां को भाजपा की ए-टीम करार देते हुए कहा कि इस पार्टी ने अनुच्छेद 370 के मामले में जम्मू-कश्मीर की जनता के साथ धोखा किया।

विज्ञापन


लोन का कहना था कि विधानसभा में अनुच्छेद 370 पर पारित विशेष दर्जे के प्रस्ताव को जितना जोरदार तरीके से प्रस्तुत किया जाना चाहिए था, वैसा नहीं किया गया। विधानसभा चुनाव से पहले अनुच्छेद 370 को लेकर जो आक्रामकता दिखाई जा रही थी, अब वह शांत समर्पण में बदल गई है। यह चुप्पी यह दर्शाती है कि 2019 के बाद पहली चुनी गई सरकार ने इन घटनाओं को स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें