तब्लीगी जमात के रूप में रामबन पहुंचे 12 रोहिंग्याओं को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन्हें हीरानगर में बने डिटेंशन सेंटर में भेज दिया गया है। यह रोहिंग्या पिछले आठ साल से जम्मू के बठिंडी तथा नरवाल इलाके में रह रहे थे।
पुलिस ने बताया कि जिले की गुल तहसील के डार गांव में तब्लीगी ग्रुप के आने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने पहुंचकर जांच की तो पाया कि ग्रुप में 12 रोहिंग्या शामिल हैं। इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इनकी शिनाख्त अमीर हाकम, जफ्फार आलम, मोहम्मद नूर के तौर पर हुई।
इसके अलावा अब्दुल हसन, मोहम्मद आलम, नूर अमीन, नूर हुसैन, सैयद हुसैन, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद इस्माइल, कमल हुसैन व मुस्तफा हुसैन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार पूछताछ के बाद इन रोहिंग्याओं को हीरानगर डिटेंशन सेंटर में भेज दिया गया है।
अस्पताल से फरार रोहिंग्या की तलाश में दबिश
हीरानगर के डिटेंशन सेंटर से अल्ट्रासाउंड कराने गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज कठुआ लाया गया रोहिंग्या जफर आलम (32) 29 मार्च को पुलिस को गच्चा देकर फरार हो गया था।
फिलहाल उसका पता नहीं चल पाया है। तबीयत खराब होने के बाद उसे अस्पताल लेकर डिटेंशन सेंटर व थाने की टीम पहुंची थी। पुलिस उसकी तलाश में कई स्थानों पर दबिश दे रही है।