फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHE Daily Wagers : लंबित मांगों के समर्थन में गरजे अस्थाई कर्मी, भाजपा मुख्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

Thu, 22 Sep 2022 05:23 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रदेशभर में 22 हजार के करीब कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। अभी तक नियमितीकरण पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। कुछ कर्मचारी सेवानिवृत्त होने वाले हैं, लेकिन उन्हें तीन सौ रुपये दिहाड़ी मिल रही है।
विज्ञापन
Jammu PHE Daily Wager Protest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी लंबित मांगों के समर्थन में आज जलशक्ति विभाग के अस्थाई कर्मचारियों ने जम्मू के त्रिकुटा नगर स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने तालियां और थालियां बजाकर अपना रोष व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने जोरदार नारेबाजी की और मांगें जल्द पूरी करने की अपील की। 

विज्ञापन


इंप्लाइज यूनाइटेड फ्रंट के पदाधिकारी रवि हंस, होशियार सिंह, मोहन लाल शर्मा, नवदीप सिंह और राजेंद्र सिंह ताज ने कहा कि उनकी मांगें हल नहीं हो रही हैं। ऐसे में अब महारैली के माध्यम से आक्रोश जताया जा रहा है। अभी तक कोई भी अधिकारी वार्ता के लिए आगे नहीं आया है। मांगों पर गौर नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आंदोलन को और तीव्र बनाने पर भी रणनीति बनाई जाएगी। प्रदेशभर में 22 हजार के करीब कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। अभी तक नियमितीकरण पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। कुछ कर्मचारी सेवानिवृत्त होने वाले हैं, लेकिन उन्हें तीन सौ रुपये दिहाड़ी मिल रही है। इससे परिवार का गुजारा चलाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Electricity Bill: सौ फीसदी भुगतान नहीं तो कटेगा बिजली कनेक्शन, माफी योजना का लाभ भी नहीं

क्या हैं कर्मचारियों की मांगें

- यूटी की तर्ज पर मानदेय दिया जाए
- एसआरओ 64 लागू किया जाए
- कर्मचारियों को 72 माह का बकाया वेतन जारी किया जाए
- समय अवधि पूरी कर चुके कर्मचारियों को नियमित किया जाए

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें